लखीमपुर पत्रकार अंजन उपाध्याय की गिरफ्तारी की लखीमपुर जिला पत्रकार संघ ने कड़ी निंदा

थर्ड आई न्यूज

लखीमपुर से बाबू देव पांडे

लखीमपुर जिला पत्रकार संघ ने असमिया दैनिक ‘असमिया प्रतिदिन के नाओबैचा संवाददाता अंजन उपाध्याय को 7 जुलाई की रात लालुक पुलिस द्वारा उनके घर से एक बड़े बल के साथ अपराधी की तरह गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा और भर्त्सना की है।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार उपाध्याय ने 19 जून को रंगानदी विकास खंड के अंतर्गत फूलबाड़ी गांव पंचायत में MGNREGA योजना के काम में हुए 5.61 लाख रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर एक तथ्यपरक खबर प्रकाशित की थी।

इस खबर के सामने आने के बाद सच्चाई को दबाने की साजिश के तहत लालुक थाने में पत्रकार के खिलाफ एक फर्जी FIR दर्ज कराई गई और गैर-जमानती धाराओं में रातों-रात गिरफ्तार कर लिया गया।

संघ का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले मीडिया के एक कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार को सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण निशाना बनाना, वर्तमान शासन और पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पत्रकार को इस तरह प्रताड़ित करना लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है।

संघ की मांगें:
1.पत्रकार अंजन उपाध्याय को बिना शर्त और सम्मान के साथ तुरंत रिहा किया जाए।
2.पत्रकार के खिलाफ लगाए गए सभी फर्जी और षड्यंत्रपूर्ण मामले वापस लिए जाएं।
3.पंचायत के 5.61 लाख रुपये के घोटाले की निष्पक्ष जांच हो और असली दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।

लखीमपुर जिला पत्रकार संघ स्पष्ट करता है कि पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि पत्रकार को शीघ्र रिहा नहीं किया गया, तो संघ पूरे जिले में उग्र लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अध्यक्ष कुमुद बरुआ और सचिव जगत बोरा लखीमपुर जिला पत्रकार संघ द्वारा प्रेरित किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *