मारवाड़ी पंचायत, लंका की सराहनीय पहल: ऊपरी असम के बाढ़ पीड़ितों को भेजे जाएंगे 200 से अधिक बर्तन सेट

थर्ड आई न्यूज

होजाई से रमेश मुंदड़ा

असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सामाजिक संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। इसी क्रम में होजाई जिले के लंका स्थित मारवाड़ी पंचायत, लंका ने ऊपरी असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने का सराहनीय अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत बाढ़ से प्रभावित उन परिवारों के लिए 200 से अधिक बर्तन सेट तैयार किए गए हैं, जिनके घरों का सामान और रसोई का आवश्यक सामग्री बाढ़ में बह गई है। प्रत्येक सेट में दो थाली, दो प्लेट, दो गिलास, एक डेकची, एक कड़ाही, एक बड़ी चम्मच और एक छोटी चम्मच सहित दैनिक उपयोग के आवश्यक बर्तन शामिल हैं।

मारवाड़ी पंचायत का उद्देश्य बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके दैनिक जीवन को पुनः व्यवस्थित करने में सहयोग प्रदान करना है। संस्था का मानना है कि यह छोटी-सी पहल प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में समाजसेवी रोहित अग्रवाला, पंकज बजाज, बिनोद शर्मा, अशोक कामदार, संदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पवन कामदार, अमन मुंदड़ा, पंकज प्रजापत और अंकित रांका ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मारवाड़ी पंचायत, लंका के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में पीड़ितों की सहायता करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी राहत एवं पुनर्वास से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *