शिक्षक दिवस पर मारवाड़ी सम्मेलन ने शिक्षकों का किया सम्मान, त्सांगपो वैली अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनिल सुरेका परिवार ने विद्यार्थियों के लिए भेंट किया वॉटर प्यूरिफायर

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा की ओर से त्सांगपो वैली अकादमी में सेवा और सम्मान पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को जल शोधक भेंट किया गया।

अनिल सुरेका एवं परिवार की ओर से विद्यालय को विद्यार्थियों के लिए वॉटर प्यूरिफायर प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने इस पहल को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों को जोड़ने की दिशा में उपयोगी कदम बताया।

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, सलाहकार पीतराम केडिया, प्रमोद तिवाड़ी, उद्योगपति रमेश अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक बिमल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विकास अग्रवाल एवं प्रदीप पाटनी, शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला, सचिव सूरज सिंघानिया और कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनी उपस्थित रहे। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य माखन लाल अग्रवाल, विनोद कुमार जिंदल, राजेश भजनका, जितेंद्र जैन, मोहित सुरेका और अशोक सेठिया ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाना भी सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने कहा कि शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से जुड़ी इस पहल में सेवा और शिक्षा का सुंदर समन्वय है। बच्चों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जाने वाले छोटे प्रयास भी दूरगामी प्रभाव छोड़ सकते हैं।

मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों को भविष्य में भी आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *