असम न्यायिक सेवा में बांसुरी पोद्दार को पांचवां स्थान, न्यायिक अधिकारी बनीं बांसुरी की उपलब्धि समाज के युवाओं को भी न्यायिक सेवा की ओर बढ़ने के लिए करेगी प्रेरित

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। बांसुरी पोद्दार ने असम न्यायिक सेवा परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ उनका चयन न्यायिक अधिकारी के रूप में हुआ है। उनकी उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

बांसुरी के पिता पंकज पोद्दार और माता ऋतु पोद्दार ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ बांसुरी के शिक्षकों, परिजनों और मित्रों का आभार जताया, जिन्होंने उनकी तैयारी और इस यात्रा के दौरान निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग दिया।

पंकज और ऋतु पोद्दार ने कहा कि बेटी की सफलता ने पूरे परिवार को भावविभोर कर दिया है। उन्होंने भगवान से बांसुरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह न्यायिक अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।

बांसुरी की यह उपलब्धि व्यक्तिगत सफलता के साथ समाज के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। विशेष रूप से कानून की पढ़ाई कर रहे युवाओं को इससे न्यायिक सेवा को करियर के रूप में अपनाने और इस प्रतिष्ठित सेवा के लिए तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *