लखीमपुर में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान और आत्मीय संवाद कार्यक्रम

थर्ड आई न्यूज

बाबू देव पांडे की रिपोर्ट

उत्तर लखीमपुर, 1 अक्टूबर। लखीमपुर जिला वरिष्ठ नागरिक सम्मिलन की ओर से विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर लखीमपुर स्थित संगठन के कार्यालय में खुली सभा एवं अंतरंग आलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, सामाजिक भूमिका और पारिवारिक मूल्यों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मिलन के सभापति भूपेन दले ने की। प्रारंभ में साधारण संपादक लोकेश्वर गोगोई ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ नागरिक दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से 80 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सभापति तिलेश्वर बरा तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश गोगोई को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान के बाद सुरेश गोगोई ने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और समाज में उनकी भूमिका पर सारगर्भित विचार रखे।

सभा को ठगीराम भुइयाँ, चंद्र फूकन और लिलि चेलेग ने संबोधित करते हुए विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। देवयानी पाटगिरि ने बच्चों और माता-पिता के मधुर संबंधों पर विचार व्यक्त किए। वहीं पूर्व सदर शाखा संपादक थानेश्वर गोगोई ने धार्मिक मूल्यों तथा बच्चों के प्रति माता-पिता के कर्तव्यों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान बिजया तामुली गोगोई, मिनति सोनोवाल, सत्य फूकन, प्रगति सोनोवाल और बिप्लव गोगोई द्वारा प्रस्तुत गीतों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

अंत में उत्तर लखीमपुर सदर शाखा के संपादक दंती तामुली फूकन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही जातीय संगीत की प्रस्तुति के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *