महाराजा अग्रसेन जयंती पर तीन दिवसीय आहार सेवा शुरू
जीएमसीएच में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया आहार
25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन
गुवाहाटी, 9 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार से तीन दिवसीय आहार सेवा का शुभारंभ किया गया। इसके तहत पहले दिन स्थानीय जीएमसी अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों के बीच आहार वितरित किया गया।
आयोजन के क्रम में 10 अक्टूबर को बी. बरुआ कैंसर अस्पताल तथा 11 अक्टूबर को गुवाहाटी गोशाला परिसर में आहार वितरण किया जाएगा। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सेवा एवं परोपकार की भावना को बढ़ावा देना है।
इसके अलावा, आगामी 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित करने की भी योजना है। आयोजकों ने सभी सदस्यों से स्वयं रक्तदान करने के साथ अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करने तथा अग्रिम रूप से नाम दर्ज कराने का आग्रह किया है। शिविर के माध्यम से लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं, पितामह महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 11 एवं 25 अक्टूबर को स्थानीय सांगानेरिया धर्मशाला और होटल विश्वरत्न में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आहार वितरण सेवा कार्यक्रम में संयोजक प्रदीप भुवालका तथा महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष के अध्यक्ष विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

