नगांव में व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया, कल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा चार दिवसीय छठ महापर्व
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रतधारियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास के दौरान अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। दोपहर बाद से ही शहर के विभिन्न घाटों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। व्रतधारी महिलाएं और पुरुष फल-फूल से…

