सीबीएसई में 99.60 फ़ीसदी अंक लाकर प्रियांशी जालान ने बढ़ाया असम का मान, सेवा भारती ने दी बधाई

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 99.60% जैसे उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर नलबाड़ी निवासी प्रियांशी जालान ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे असम का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सेवा भारती गौहाटी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रियांशी जालान, प्रभा जालान और पुनीत जालान की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर सेवा भारती गौहाटी के सचिव प्रदीप नाहटा ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है, जो आने वाले समय में उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत देती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियांशी आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगी। सेवा भारती गौहाटी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, निरंतर प्रगति और सफल जीवन की कामना की है, ताकि वे अपने संस्कारों और कर्मों से समाज को नई दिशा देती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *