बंगाल के पांच एग्जिट पोल्स में भाजपा, दो में तृणमूल आगे; देखें पांचों राज्यों के अनुमान

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली I पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। बंगाल के पांच एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। केवल एक पोल में टीएमसी को बढ़त दिखाई गई है। एग्जिट पोल के सभी अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहें…

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: द्रमुक गठबंधन की सत्ता में वापसी के स्पष्ट संकेत, टीवीके ने भी दिखाया दम :
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। इसमें मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन की शानदार वापसी के संकेत मिल रहे हैं । 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है । सामने आए छह प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच एजेंसियों ने द्रमुक+ को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया है।

जेवीसी ने अन्नाद्रमुक गठबंधन को 128 से 147 सीटें देकर उसकी सरकार बनने की भविष्यवाणी की है, जबकि इस सर्वे में उसने द्रमुक+ को महज 75 से 95 सीटों पर रखा है । ‘प्रजा पोल’ ने द्रमुक+ को सबसे अधिक 148 से 168 और ‘चाणक्य स्ट्रैटजी’ ने 145 से 160 सीटें दी हैं । वहीं, ‘मैट्रिज’ ने द्रमुक+ को 122-132, और ‘पीपल्स पल्स’ तथा ‘पी-मारक्यू’ दोनों ने 125-145 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है ।

जेवीसी को छोड़कर बाकी सभी सर्वे में अन्नाद्रमुक+ 100 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पा रही है । इन सबके बीच, अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी अपना खासा प्रभाव छोड़ती दिख रही है ।

‘पी-मारक्यू’ के अनुसार टीवीके को 16-26, ‘पीपल्स पल्स’ के अनुसार 18-24 और ‘मैट्रिज’ के मुताबिक 10-12 सीटें मिल सकती हैं । इन आंकड़ों से साफ है कि तमिलनाडु में द्रमुक+ एक बार फिर सरकार बनाने की रेस में सबसे आगे है ।

केरल में यूडीएफ की सत्ता में वापसी के मजबूत संकेत, एलडीएफ को लगा झटका :
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें राज्य में सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 71 है। छह प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

‘एक्सिस माय इंडिया’ के अनुसार यूडीएफ को सबसे ज्यादा 78-90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन एलडीएफ (LDF) को 49-62 सीटों पर ही सिमटना पड़ सकता है।

‘पीपल्स पल्स’ एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने एलडीएफ की सत्ता में वापसी का अनुमान जताते हुए उसे 75-85 सीटें दी हैं और यूडीएफ को 55-65 सीटों पर रखा है।

‘मैट्रिज’ ने यूडीएफ को 70-75 और एलडीएफ को 60-65 सीटें दी हैं।

वहीं, ‘जेवीसी’ ने यूडीएफ को 72-84, ‘वोट वाइब’ ने 70-80 और ‘पीमारक्यू’ ने 71-79 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जो पूर्ण बहुमत को दर्शाता है। राज्य में अपनी मजबूत पैठ बनाने की कोशिश कर रही भाजपा की स्थिति अभी भी ज्यादा असरदार नहीं दिख रही है।

ज्यादातर एजेंसियों ने भाजपा गठबंधन को सिंगल डिजिट (0 से 7 सीटों के बीच) में ही रखा है, जिसमें ‘जेवीसी’ ने उसे अधिकतम 3-7 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। इन एग्जिट पोल्स के रुझानों से साफ है कि केरल की जनता इस बार सत्ताधारी एलडीएफ को हटाकर यूडीएफ पर भरोसा जताती नजर आ रही है।

पुदुचेरी में एनडीए को स्पष्ट बहुमत, एग्जिट पोल में कांग्रेस पिछड़ी :
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। ‘पीपल्स पल्स’ और ‘एक्सिस माय इंडिया’ दोनों ही एजेंसियों के सर्वे में एनडीए को कांग्रेस गठबंधन पर स्पष्ट बढ़त मिली है। इस अनुमान से साफ है कि सत्ता की चाबी एक बार फिर एनडीए के हाथों में ही रहने वाली है।

‘पीपल्स पल्स’ के अनुसार एनडीए को 16-19 और कांग्रेस+ को 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 1-2 सीटें मिल सकती हैं।
‘एक्सिस माय इंडिया’ ने एनडीए को सबसे ज्यादा 16-20 और कांग्रेस+ को 6-8 सीटें दी हैं, जबकि अन्य के खाते में 3-7 सीटें जाने की संभावना है। दोनों सर्वे के अनुसार टीवीके+ का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल :
एग्जिट पोल के आंकड़ों के आधार पर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में द्रमुक गठबंधन को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सभी चार एजेंसियों के अनुमानों में द्रमुक को सबसे अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

तमिलनाडु में सभी एजेंसियों के अनुमानों का विस्तृत विश्लेषण-

मैट्रिज… इस एजेंसी के अनुसार, सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन को 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए 87 से 100 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकता है। वहीं, अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को 10 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें जा सकती हैं।

पीपल्स पल्स… इस सर्वे में द्रमुक गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एनडीए को 65 से 80 सीटें मिल सकती हैं। टीवीके को यहांं सबसे ज्यादा 18 से 24 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि अन्य को दो से छह सीटें मिल सकती हैं।
चाणक्य स्ट्रैटजी… इसके मुताबिक, द्रमुक+ को 145 से 160 सीटों के साथ बड़ी जीत मिल सकती है। एनडीए को 50 से 65 सीटों तक ही सीमित रहना पड़ सकता है। इस पोल में अन्य को 18 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है।

प्रजा पोल… इसके अनुसार, द्रमुक+ 148 से 168 सीटें जीतकर सबसे आगे रह सकता है। एनडीए को 61 से 81 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य को 1 से 9 सीटें मिल सकती हैं।

पीमारक्यू के आंकड़ें क्या बता रहे?
पीमारक्यू के सर्वे में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के साफ संकेत दिए गए हैं। इस एजेंसी के अनुसार, भाजपा 150 से 175 सीटों के साथ राज्य में एक मजबूत बहुमत हासिल कर सकती है। इसके उलट, सत्ताधारी टीएमसी जिसने 118 से 138 सीटों तक ही रुकना पड़ सकता है। इस सर्वे में अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

पीपल्स पल्स ने बंगाल में टीएमसी को बताया मजबूत :
इन सभी में पीपल्स पल्स एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने टीएमसी की सत्ता में मजबूत वापसी का अनुमान जताया है। इसके आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी 177 से 187 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकती है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटों के साथ विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं। एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने टीएमसी की सत्ता में मजबूत वापसी का अनुमान जताया है। इसके आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी 177 से 187 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकती है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटों के साथ विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *