कामरूप चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विजय गुप्ता की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 8 मई 2026। कामरूप चैंबर ऑफ कॉमर्स (केसीसी) ने गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विजय गुप्ता की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
चैंबर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यवसायिक समुदाय से जुड़े एक प्रतिनिधि का इस महत्वपूर्ण विजय तक पहुंचना गौरव का विषय है। केसीसी के अनुसार विजय गुप्ता ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ मजबूत जमीनी संबंध बनाए रखे हैं तथा उन्हें असम और यहां के लोगों की गहरी समझ है।
कामरूप चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विश्वास जताया कि उनकी जीत से सभी समुदायों के लोगों को सकारात्मक लाभ मिलेगा तथा राज्य के समग्र विकास और प्रगति को नई दिशा प्राप्त होगी।
यह जानकारी केसीसी के अध्यक्ष एम.पी. जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

