मातृ दिवस पर होजाई मारवाड़ी महिला समिति की सराहनीय पहल, वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं को बांटी राहत सामग्री

थर्ड आई न्यूज

होजाई से रमेश मुन्दड़ा

मातृ दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंतर्गत होजाई मारवाड़ी महिला समिति ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए रांगलू ग्राम विकास परिषद द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग माताओं के बीच आवश्यक सामग्री एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम की माताओं को नए वस्त्र, आटा, मूंग दाल, अरहर दाल, नमक, रिफाइंड तेल, साबुन, केला, आम, तकिया तथा बिस्तर की चादरें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान समिति की महिलाओं ने बुजुर्ग माताओं के साथ नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों एवं आत्मीय संवाद के माध्यम से मातृ दिवस को विशेष और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में समिति की सक्रिय सदस्य सोनल भीमसरिया, वर्तिका झंवर, पूजा क्याल, खुशबू भीमसरिया, पूनम शर्मा एवं बबिता अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने फल एवं अन्य सामग्री वितरित कर बुजुर्ग माताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम विकास परिषद के उपाध्यक्ष अबुल कलाम, सदस्य मामुद अली, कलिमुद्दीन तथा परिषद के कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

मातृ दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्य सामाजिक संवेदनशीलता, मानवता और बुजुर्ग माताओं के प्रति सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *