CBSE 12th Result Out: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 85% से अधिक बच्चे पास; इस Direct Link से करें चेक
थर्ड आई न्यूज
नई दिल्ली I केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी, इसलिए अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत परिणाम देख सकें।
सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।
ऐसे देखें रिजल्ट :
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए ‘CBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
आपका CBSE 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
कुल 85.20% बच्चे पास :
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें इस बार कुल 85 से अधिक छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। इस बार के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
अप्रैल तक चलीं परीक्षाएं :
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से आयोजित की गई थीं।
12वीं के नतीजे घोषित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का अब इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
रोल नंबर रखें तैयार :
छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके आधिकारिक एवं वैकल्पिक प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले तीन वर्षों में कब जारी हुआ रिजल्ट?
सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2026 को लेकर पिछले वर्षों के रुझानों से यह देखा गया है कि परिणाम आमतौर पर मई के तीसरे सप्ताह के आसपास घोषित किए जाते हैं। 2025 में परिणाम 13 मई को जारी किया गया था, जबकि 2024 में भी 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित हुए थे।

