असम राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष वैजनाथ बासफोर का लखीमपुर जिला दौरा
थर्ड आई न्यूज़
लखीमपुर से बाबू देव पांडे
सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास तथा उन्हें मिल रही सुविधाओं, अभाव-अभियोगों की समीक्षा के लिए सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के अधीन असम राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष वैजनाथ बासफोर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज लखीमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों सहित उनके आर्थिक-सामाजिक विकास से जुड़े जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
बैठक की शुरुआत में उन्होंने अगस्त 2024 में हुई समीक्षा बैठक के कार्य विवरण के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न विभागों को सफाई कर्मचारियों के कल्याण हेतु न्यूनतम मजदूरी, नियमित स्वास्थ्य जांच, सामाजिक सुरक्षा, बीमा आदि को लेकर कुछ निर्देश दिए। बैठक में जिले के अंतर्गत 4 नगरपालिकाओं, विभिन्न विभागों, बैंकों आदि में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को मिल रही सुविधाओं तथा सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में मिलने वाली सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी ओर से मिलने वाली सुविधाओं आदि पर अपनी बात रखी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में सफाई कर्मचारियों को समाज का एक महत्वपूर्ण अंग बताया और न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा सहित किसी भी क्षेत्र में वे अपने हक से वंचित न रहें, इसके लिए संबंधित विभागों को नियमानुसार सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला आयुक्त प्रणवजीत काकति ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे सभी के दैनिक जीवन को सुचारू रूप से चलाने में अथक मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आज की समीक्षा बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा

