निर्जला एकादशी पर राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति का सेवा कार्य

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी । निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति द्वारा महानगर स्थित रेलवे गेट नंबर 9 के समीप भीषण गर्मी में राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को गन्ने का जूस, फल, खाजा एवं चॉकलेट वितरित किए गए।

समिति की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा, सहयोग एवं मानव कल्याण की भावना को साकार रूप दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने निर्जला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष पिंकी जैन, सचिव पूजा शर्मा, कोषाध्यक्ष पिंकी बैंगानी, सह सचिव सुनीता वर्मा, सलाहकार गुलाब दुग्गड़, बबीता अग्रवाल, निशा बैंगानी, संतोष धानुक, किरण अग्रवाल, सुमन चोरड़िया तथा कार्यक्रम संयोजिका अंजू वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *