नव्या लेडीज़ क्लब की ‘डोरी’ प्रदर्शनी संपन्न, हस्तनिर्मित उत्पाद और फैशन संग्रह रहे आकर्षण का केंद्र

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 17 जुलाई। महिलाओं की अग्रणी सामाजिक संस्थाओं में शामिल नव्या लेडीज़ क्लब द्वारा आयोजित ‘डोरी’ प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह, रचनात्मकता और गरिमामय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न आकर्षक स्टॉल, हस्तनिर्मित उत्पाद तथा नवीनतम फैशन संग्रह लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।

आयोजन के सफल संचालन में संगीता बाजोरिया, रितु सुल्तानिया, श्रेया मस्करा, ज्योति भूत, रेखा दमानी, मीनाक्षी शर्मा, नीता गोयनका, कविता शर्मा तथा मेघा अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रितु सराफ, सचिव रूपाली हिम्मतसिंहका, कोषाध्यक्ष मनीषा मोदी सहित क्लब की सभी सदस्याएं उपस्थित थीं।

प्रदर्शनी में संतोष शर्मा एवं सरला काबरा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पुष्पा खेमका, मुक्ता कसेरा, लीला भूरट, पायल भरतिया , रेनू देवड़ा तथा बेला नाउका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित हस्तशिल्प, लाइफस्टाइल उत्पाद, परिधान और फैशन संग्रह में विशेष रुचि दिखाई। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए नव्या लेडीज़ क्लब की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

क्लब की ओर से बताया गया कि आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्याओं का सक्रिय सहयोग रहा, जिसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनी को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *