माणिक लाल दम्माणी को पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा का उपाध्यक्ष एवं लायंस क्लब का जोनल चेयरपर्सन बनाया गया
थर्ड आई न्यूज
लखीमपुर, 18 जुलाई। समाजसेवी माणिक लाल दम्माणी को एक साथ दो महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें सामाजिक एवं सेवा क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित संगठनों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा (अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा) के 30वें कार्यकाल (2026-29) के लिए माणिक लाल दम्माणी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वहीं, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322D के वर्ष 2026-27 के लिए उन्हें जोनल चेयरपर्सन का दायित्व भी सौंपा गया है।
दम्माणी के चयन पर मारवाड़ी सम्मेलन के मण्डल-सी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई संदेश में कहा गया कि उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता, समर्पण और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणादायी है तथा उनके अनुभव से दोनों संगठनों को नई दिशा मिलेगी।
सदस्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाज सेवा की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होंगे तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
मण्डल-सी के पदाधिकारियों का कहना है कि माणिक लाल दम्माणी का इन महत्वपूर्ण पदों पर चयन न केवल मण्डल-सी, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी महिला शाखा, मारवाड़ी सम्मेलन एवं माहेश्वरी सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

