CJP Parliament March Live: आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली I शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया गया :
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

यह कैसी सरकार है? आप बच्चों की बात नहीं सुनना चाहते: अखिलेश
समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव कहते हैं, “हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि बाहर बच्चों को पीटा जा रहा है। यह कैसी सरकार है? आप बच्चों की बात नहीं सुनना चाहते। अगर NEET परीक्षा हुई और उसमें गड़बड़ी हुई, तो इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? किसकी साख दांव पर लगी है? तैयारी किसे करनी थी? आप ‘विश्वगुरु’ बनना चाहते हैं; आप दावा करते हैं कि दुनिया ‘अमृत काल’ में है, फिर भी आप अपने मंत्रियों को नहीं हटा सकते… आपने नौकरियां या रोज़गार नहीं दिया। अगर नौकरियां दी गई होतीं, तो क्या बच्चे सड़कों पर उतरते? अभी मुख्य सवाल यह है कि NEET छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और यहां विरोध कर रहे छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए… जब लोग विरोध प्रदर्शन करते थे, तो अंग्रेज़ उनकी बात सुनते थे। इसीलिए आज पूरी दुनिया में गांधी का सम्मान किया जाता है। उन्होंने विरोध का रास्ता दिखाया। जिस तरह से वे प्रदर्शनकारियों को हटा रहे हैं – उम्मीद है कि सरकार को अंत में ‘सम्मानजनक विदाई’ न मिल जाए।”

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर फेंके पत्थर :
जंतर मंतर से प्रदर्शन आरबीआई के पास पहुंच गए हैं। यहां पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके हैं। साथ ही वहीं पर धरने पर बैठ गए हैं। विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। नई दिल्ली डीसीपी सचिन शर्मा प्रदर्शनकारियों को समझा रहे हैं।

50 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े :
50 से ज्यादा आंसू गैस के गोले पुलिस ने छोड़े हैं। भीड़ अभी आरबीआई के पास जुटी है, पुलिस किसी भी वक्त लाठीचार्ज कर सकती है।

युवाओं पर आंसू गैस छोड़ना बंद कीजिए
सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है कि संसद के सामने युवाओं पर आंसू गैस छोड़ना बंद कीजिए। सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता चुने। अपने अयोग्य शिक्षा मंत्री को हटाकर युवाओं की बात सुने।

सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट पर
दिल्ली में संसद परिसर के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट पर हैं।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले :
सीजेपी के प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंच गए हैं। सीजेपी प्रदर्शन कारी रेल भवन तक पहुंच गए हैं। संसद भवन का मुख्य गेट सुरक्षाकर्मियों ने बंद कर दिया है। संसद भवन में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल :
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के कहने पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। सोनम वांगचुक अभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।

दीपके ने यह उपवास तब शुरू किया था जब 18 जुलाई को वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी 21 दिन की भूख हड़ताल के कारण उन्हें चिकित्सा सहायता की ज़रूरत थी। इस बीच, CJP के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रंका सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के लिए निकले। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक परीक्षा सुधारों की अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर जमा हुए।

डिंपल यादव कर रहीं सपा सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च :
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च कर रही हैं। उन्होंने कहा, “देश में हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार न तो उनकी बात सुनने को तैयार है और न ही बातचीत करने को।

छात्रों ने बार-बार यह बात कही है और सोनम वांगचुक ने भी सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है। लेकिन सरकार इतनी अड़ियल और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हम छात्रों के साथ खड़े हैं और हम जंतर-मंतर तक मार्च करने जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने किया ये पोस्ट :
जंतर-मंतर पर संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि कुछ मीडिया संस्थानों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा या लोगों को हिरासत में लेने की छिटपुट घटनाओं का ज़िक्र किया गया है। यह सूचित किया जाता है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह या गलतफहमी पर ध्यान न दें और उस जगह व उसके आस-पास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *