गुरु पूर्णिमा पर लखीमपुर भक्त मंडली ने किया 108 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

थर्ड आई न्यूज

लखीमपुर से बाबू देव पांडे

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री श्री हनुमान चालीसा भक्त मंडली के तत्वावधान में स्थानीय जेल रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और आस्था का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे धूप-दीप प्रज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 108 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रातः 8:45 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर मंडली के संस्थापक सदस्य पतिराम गुप्ता, दिनेश शर्मा, बाबू देव पाण्डेय, बचन ठाकुर तथा सदस्य अशोक ठाकुर, अजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शंभू ठाकुर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंडली की ओर से बताया गया कि भक्तों के अनुरोध पर उनके घरों एवं प्रतिष्ठानों में भी निःशुल्क सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से जुड़ सकें।

यह जानकारी मंडली के संस्थापक सदस्य पतिराम गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *