नव्या लेडीज़ क्लब द्वारा भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम आयोजित

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी 12 सितंबर। नव्या लेडीज़ क्लब द्वारा नंदोत्सव का भव्य एवं आनंदमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की कन्वीनर कविता शर्मा एवं कंचन अग्रवाल रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, निवा सराफ एवं नीता गोयनका ने भरपूर सहयोग दिया। नीता गोयनका एवं रेखा कनोई द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नाटिका ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये। क्लब की प्रेसिडेंट रितु अग्रवाल,सेक्रेटरी रुपाली हिमतसिंहका एवं ट्रेज़रर मनीषा मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में बेला बोथरा द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों की गंगा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से नंदोत्सव सुपर डुपर हिट रहा और सभी ने इस भक्तिमय एवं आनंदमय अवसर का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *