कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए लायंस क्लब गुवाहाटी ग्रेटर ने वितरित किया दूध, सेंट जूड्स इंडिया चाइल्ड केयर सेंटर में सेवा कार्यक्रम
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी। कैंसर से जूझ रहे बच्चों को पोषण और सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की ओर से भांगागढ़ स्थित सेंट जूड्स इंडिया चाइल्ड केयर सेंटर, एन.के. पैलेस में दूध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाल कैंसर रोगियों के लिए 84 लीटर अमूल ताजा दूध उपलब्ध कराया गया।
सेवा परियोजना को शालिनी सेठी ने प्रायोजित किया। वे क्लब की सदस्य अरुणा छाबड़ा की बहन हैं। परियोजना की अध्यक्ष बिमला जाजोदिया के मार्गदर्शन में दूध वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक (बाल कैंसर) सुरेश गग्गड, अरुणा छाबड़ा, बिकाश हरलालका और प्रीयल सरावगी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
क्लब अध्यक्ष रवि हरलालका ने कहा कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के कठिन समय में समाज का साथ महत्वपूर्ण है। पोषण संबंधी सहायता के साथ अपनापन और संवेदना बच्चों में आशा और सकारात्मकता बनाए रखने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी रतन खाखोलिया ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर सुरेश गग्गड ने प्रायोजक, क्लब पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

