असम और जोरहाट की बेटी पापरी बरठाकुर नरेंद्र मोदी विचार मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

असम के लिए गर्व की खबर। जोरहाट की बेटी और दिल्ली के रूप नगर निवासी समाजसेविका पापरी बरठाकुर को नरेंद्र मोदी विचार मंच (NMVM) का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मंच की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी और महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लिलियन ग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति 2 सितंबर 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि पापरी बरठाकुर लंबे समय से संगठन की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “परम वैभव भारत” के सपने को साकार करने की दिशा में निष्ठा से कार्य कर रही हैं। उनकी सामाजिक सेवा और संगठन के प्रति समर्पण को सम्मान देते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

“पेट को रोटी – देश को मोदी” और “न पंथवाद न जातिवाद, अब चलेगा सिर्फ विकासवाद” – इस मंत्र के साथ वह आने वाले दिनों में दिल्ली प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगी, ऐसी आशा शीर्ष नेतृत्व ने व्यक्त की है।

इस नियुक्ति ने असम की एक बेटी को राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *