लायंस गौहाटी का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी I समाज सेवा के कार्यों में हमेशा तत्पर रहकर कार्य करने वाली संस्था लायंस क्लब ऑफ गौहाटी की ओर से लायनेस्टिक इयर 2024-25 के लिए अध्यक्ष महेश शर्मा ने पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग हेतु क्लब के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी संजय संथोलिया ने बताया कि खानापाड़ा स्थित मधुबन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश शर्मा ने सभी का स्वागत किया और अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग हेतु सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। इस दौरान सत्र 2024-25 के लिए लायन ऑफ द इयर का पुरस्कार नरेश अग्रवाल को दिया गया। वहीं राजेश बु़ड़ाकिया व कमलेश गोयल को आउटस्टेंडिंग लायन ऑफ द इयर का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ने क्लब के कई सदस्यों को उनके निस्वार्थ भाव से किए गए सेवा कार्य के लिए अभिनंदन किया। इस रंगारंग समारोह में सत्र 2025-26 के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश हंसारिया, सचिव नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आनंद सराफ सहित कई पूर्व जिलापाल व अन्य लायंस क्लब से आए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *