alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

गोपाष्टमी पर्व पर आठगांव गौशाला में कल विशेष गौ पूजन एवं सेवा कार्यक्रम

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 29 अक्टूबर 2025।
श्री गौहाटी गौशाला पिछले 109 वर्षों से गौ सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित संस्था है । संस्था इस वर्ष गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में केवल गौ पूजन एवं गौ सेवा का आयोजन करेगी। यह एक दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार, 30 अक्टूबर को आठगांव स्थित गौशाला प्रांगण में सम्पन्न होगा।

गौहाटी गौशाला कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रमेश गोयंका ने बताया कि इस वर्ष गोपाष्टमी पर्व को सादगीपूर्ण रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में केवल धार्मिक अनुष्ठान और गौ सेवा से जुड़े कार्य होंगे। महामंत्री रामस्वरूप जोशी ने जानकारी दी कि भक्तों की सुविधा के लिए गौ पूजन एवं गौ सेवा की व्यवस्था सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक की गई है। श्रद्धालु गौ माता को हरी घास, गुड़ और रोटी आदि खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।

ट्रस्टी इंचार्ज डॉ. अशोक धानुका ने बताया कि परंपरानुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं से गौ सेवा के लिए अनुदान ग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवी भागवत में गौ माता को “कल्पवृक्ष स्वरूपा” कहा गया है — जो श्री, यश, धन और समृद्धि की प्रदायिनी हैं।

गौशाला के चेयरमैन कैलाश चंद लोहिया ने सभी गौ भक्तों से अपील की है कि वे गुरुवार को आयोजित इस विशेष गौ पूजन एवं सेवा कार्यक्रम में भाग लेकर अक्षय पुण्य के भागी बनें। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए गौशाला की पूरी कार्यकारिणी समिति तत्परता से कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *