गुवाहाटी की छात्रा ने रचा इतिहास: वाणिज्य संकाय में स्कूल टॉपर बनी कृष्णा उपाध्याय

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा कृष्णा उपाध्याय ने भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र (आईएससी) बारहवीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय में वाणिज्य संकाय में टॉप कर गौरव का नया अध्याय लिखा है। संस्कृतिः द गुरुकुल, गुवाहाटी की इस छात्रा ने लगभग सभी विषयों में शानदार अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया।

कृष्णा उपाध्याय ने अंग्रेज़ी, अकाउंट्स, गणित और मास मीडिया जैसे विषयों में 98 से 99 प्रतिशत तक अंक हासिल कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कृष्णा ने कुल 98.2% अंक हासिल किए ।

कृष्णा, मिनाक्षी-नीलेश उपाध्याय की पुत्री तथा यशोदा – राजेंद्र उपाध्याय की पौत्री हैं। परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है और सभी ने इसे उसके परिश्रम, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर विप्र फाउंडेशन, अष्ट लक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन सहित विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक संस्थाओं ने कृष्णा उपाध्याय को हार्दिक बधाई दी है। अष्टलक्ष्मी परशुराम फ़ाउंडेशन की गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कृष्णा जैसे छात्र-छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *