Category: असम समाचार
श्री श्याम सत्संग मंडल का 57वां वार्षिक महोत्सव आरंभ, सांसद बिजुली कलिता मेधी ने बाबा के दरबार में लगाई हाजरी
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 27 फरवरी। महानगर की प्राचीन धार्मिक संस्था श्री श्याम सत्संग मंडल, गुवाहाटी के तत्वावधान में खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु का दो दिवसीय 57वां वार्षिक महोत्सव शुक्रवार से भक्ति और उत्साह के साथ आरंभ हो गया। फैंसी बाजार के एम.एस. रोड स्थित साधना मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य महोत्सव में…
प्राइड संगी होली 2026: गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब का रंगारंग उत्सव
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 27 फरवरी: गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब ने लॉयंस डिस्ट्रिक्ट सर्विस सेंटर में अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया के नेतृत्व में “प्राइड संगी होली 2026” का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम होली के उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम की एंकरिंग कोलकाता की प्रसिद्ध उद्घोषिका ऋतिका सिंघी ने की, जो ऑल इंडिया…
होली धमाल 2026: बीकानेर नागरिक मंच का रंगारंग होली मिलन समारोह, 700 से अधिक अतिथियों की सहभागिता
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। बीकानेर नागरिक मंच द्वारा “होली धमाल 2026” के अंतर्गत भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन ITA सेंटर माछखोवा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारिणी एवं मंच के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। गणेश वंदना के पश्चात अभिषेक मिश्रा और उनकी टीम ने राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर…
मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा की विशेष सभा संपन्न, 2026–27 सत्र के चुनाव कार्यक्रम पर मुहर
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा की विशेष बैठक गुरुवार को शाखा की पूर्व अध्यक्ष उमा शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष नमिता दुधेड़िया ने की और उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में सत्र 2026–27 के चुनाव संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अनुशासन…
भाजपा 36 सेंट्रल गुवाहाटी मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न, 2026 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी की 36 सेंट्रल गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र की मैनेजमेंट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का आयोजन भरलुमुख मंडल के अंतर्गत किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।…
नगांव के प्रतिष्ठित शिक्षक उमाशंकर चौहान का निधन, शिक्षा जगत में शोक
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह शहर के मोरीकलंग बांसवाड़ी निवासी एवं प्रतिष्ठित शिक्षक उमाशंकर चौहान के असामयिक निधन से समूचे हिंदीभाषी समाज एवं शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई है। उनका निधन आज उनके निवास स्थान पर हुआ। वे 7 नवंबर 1966 को जन्मे थे और उन्होंने बी.ए. तक शिक्षा प्राप्त…
होली-टोली गुवाहाटी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र, राजस्थानी परंपरा का भव्य उत्सव
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी। राजस्थानी संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती होली-टोली, गुवाहाटी ने इस वर्ष भी अपने भव्य और ऊर्जावान आयोजन से नगरवासियों का मन मोह लिया है। प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रारंभ होने वाला यह सांस्कृतिक उत्सव केदार रोड पर लोकगीतों, चंग की थाप, ढोलक की गूंज और…
नगांव में सिटी बस सेवा की शुरुआत, सुगम यातायात की दिशा में बड़ा कदम
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह आम जनता, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की दैनिक यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज से नगांव में सिटी बस सेवा प्रारंभ कर दी गई है। नेहरू बाली फील्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। नगांव–बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…
श्री श्याम सत्संग मंडल का 57वां फाल्गुन महोत्सव 27 से, दो दिवसीय भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 25 फरवरी। श्री श्याम सत्संग मंडल के तत्वावधान में खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु का दो दिवसीय 57वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव आगामी 27 मार्च से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा। फैंसी बाजार के एम.एस. रोड स्थित साधना मंदिर परिसर में…
गल्लापट्टी हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव, भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 24 फरवरी 2026। फैंसी बाजार के टीआर फूकन रोड स्थित गल्लापट्टी हनुमान मंदिर में मंगलवार को होली उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण अत्यंत मनोहारी और भक्तिमय बन गया। होली उत्सव के अवसर…

