Category: असम समाचार
जुबिन गर्ग मामले पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा: “असम की जांच सिंगापुर से अलग है”
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 15 जनवरी को गायक जुबिन गर्ग की मृत्यु से जुड़े सिंगापुर की कोरोनर कोर्ट में चल रहे मामलों पर टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के अधीन मामलों पर राजनीतिक नेताओं को दूरी बनाए रखनी चाहिए। मीडिया के सवालों…
नगांव में 113वां भोगाली बिहू उत्सव धूमधाम से जारी, मंत्री पीयूष हाजरिका ने सांस्कृतिक शोभायात्रा का किया उद्घाटन
थर्ड आई न्यूज नगांव से जयप्रकाश सिंह नगांव शहर के हृदयस्थल में बहने वाली कलंग नदी के तट पर स्थित नेहरूबाली क्षेत्र में भोगाली बिहू के अवसर पर उल्लास, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण देखने को मिला। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भोगाली बिहू का…
लायंस उमंग का पाँच दिवसीय सेवा प्रकल्प, 3,500 से अधिक लोगों को मिला लाभ
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 15 जनवरी। लायंस अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एपी सिंह के निर्देशानुसार विश्वभर में आयोजित लायंस सेवा सप्ताह के आह्वान के क्रम में लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग की ओर से पाँच दिवसीय सेवा प्रकल्प का सफल आयोजन किया गया। क्लब की जनसंपर्क अधिकारी पायल चड्ढा ने बताया कि अध्यक्ष बिमला कोचर के नेतृत्व…
“कांग्रेस की निष्क्रियता से रेजाउल हीरो बन गया”: गौरव गोगोई पर सीएम हिमंत विश्व शर्मा का तंज
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार, 14 जनवरी को लोकसभा सांसद एवं असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष गौरव गोगोई पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पूर्व अल्पसंख्यक नेता रेजाउल करीम सरकार से जुड़े विवाद को संभालने में कांग्रेस नेतृत्व ने नैतिक कमजोरी और राजनीतिक अवसरवादिता…
सिंगापुर में नशे की हालत में बिना लाइफ जैकेट तैरने के दौरान डूबे जुबीन गर्ग: कोरोनर कोर्ट
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I भारतीय गायक जुबीन गर्ग सितंबर 2025 में सिंगापुर के लाजारस द्वीप के पास तैराकी के दौरान डूब गए थे। 14 जनवरी को कोरोनर कोर्ट में पेश एक पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उस समय वे अत्यधिक नशे की हालत में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। द…
15 जनवरी को त्रिपुरा सुंदरि मंदिर में दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा , त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी होगी मुलाकात
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा 15 जनवरी को त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे। यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शर्मा 15…
मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर ने किया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा द्वारा 11 जनवरी 2026 को फैंसी बाज़ार चाराली, गुवाहाटी में एक रक्तदान शिविर का सफल एवं सराहनीय आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से ए पॉजिटिव (A+) एवं एबी पॉजिटिव (AB+) रक्त समूह के रक्तदाताओं के लिए आयोजित किया गया था। गुवाहाटी मेडिकल…
देबब्रत सैकिया ने नए कांग्रेस नेता के बयान को बताया अनुचित और नुकसानदेह
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I असम कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन (AAMSU) अध्यक्ष रेजाउल करीम सरकर के एक बयान को “अनुचित और पार्टी के लिए नुकसानदेह” करार दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस बयान को लेकर उन्होंने…
मायुमं गुवाहाटी शाखा का एनईपीएल सीजन-9 संपन्न, ‘काके द शेर’ बनी चैंपियन
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा द्वारा आयोजित एनईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-9) का सफल समापन 11 जनवरी को हुआ। 7 जनवरी से शुरू हुए इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों के बाद ‘काके द शेर’ ने खिताब अपने नाम किया, जबकि ‘एसजे वारियर्स’ उपविजेता रही। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों—रारा फाइटर्स,…
गौहाटी हाईकोर्ट को रंगमहल स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर बार एसोसिएशन का तीखा विरोध, किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी I गौहाटी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सोमवार को असम सरकार द्वारा गौहाटी हाईकोर्ट को उत्तर गुवाहाटी के रंगमहल क्षेत्र में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर कड़ा ऐतराज़ जताया। एसोसिएशन का आरोप है कि यह निर्णय बिना किसी परामर्श, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संवाद के लिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते…

