alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

Sensex Closing Bell: एक हफ्ते की गिरावट के बाद बाजार में संभला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली l बीते हफ्ते लगातार पांच कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में सुकून लौट आया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 602.75 (0.75%) अंकों की बढ़त के साथ 80,005.04 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी 158.36 (0.65%) अंक मजबूत होकर 24,339.15 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 84.07 रुपये पर सपाट बंद हुआ।

शेयर बाजारों में सोमवार को पांच दिन से चली आ रही गिरावट का सिलसिला सोमवार को थम गया। आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में खरीदारी, मजबूत वैश्विक रुख और घरेलू संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली से बेंचमार्क सेंसेक्स 602 अंक चढ़ गया।

बीएसई सेंसेक्स 602.75 अंक या 0.76 प्रतिशत उछलकर 80,005.04 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 1,137.52 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़कर 80,539.81 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 158.35 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 24,339.15 पर पहुंच गया।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में मजबूती :
कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से बाजार की धारणा सकारात्मक हुई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में 3 प्रतिशत की तेजी आई, क्योंकि निजी क्षेत्र के इस ऋणदाता ने सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में एकल लाभ में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 11,746 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया।

जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक अन्य बड़े लाभार्थी रहे। एक्सिस बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, टेक महिन्द्रा, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर पिछड़ गए। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में तेजी रही।

वैश्विक बाजार में दिखा मिला-जुला रुख :
यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,036.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,159.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.84 प्रतिशत घटकर 71.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 662.87 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 79,402.29 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 218.60 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 24,180.80 अंक पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *