Sensex Closing Bell: दिवाली के दिन बाजार से गायब हुई हरियाली; सेंसेक्स 553 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के करीब

थर्ड आई न्यूज

मुंबई I दिवाली के दिन घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को फिर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 553.12 अंक गिरकर 79,389.06 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 135.50 अंक कमजोर होकर 24,205.35 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह बाजार लाल निशान पर ही खुला था।

अमेरिकी बाजार के असर से एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट :
दिवाली 2024 की मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर 2024 को होगी। अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। एशियाई बाजारों में भी अमेरिकी बाजार के असर के चलते गिरावट का दौर जारी है। तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, इंडिया मार्ट, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मार्केट पोजीशन के पार चले जाने के चलते इनकी ट्रेडिंग पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *