D Gukesh: भारतीय स्टार गुकेश ने बढ़ाया देश का मान, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी बधाई, देखें रिएक्शंस

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली l भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने बुधवार को विश्व शतरंज भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने बुधवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह मुकाबला 7.5-6.5 अंक से जीत लिया। इसी के साथ वह सबसे युवा विश्व चैंपियन बन गए। उन्होंने यह कारनामा 18 वर्ष की उम्र में किया। गुकेश की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने उन्हें बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने कहा- विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने पर गुकेश को हार्दिक बधाई। उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है। उनकी जीत शतरंज की महाशक्ति के रूप में भारत की साख को दर्शाती है। गुकेश ने बहुत बढ़िया काम किया है। हर भारतीय की ओर से मैं कामना करती हूं कि आप भविष्य में भी इसी तरह सफल होते रहें।

पीएम मोदी ने भी गुकेश को बधाई दी और उनकी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा- ऐतिहासिक और अनुकरणीय! डी गुकेश को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई। यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *