श्री श्याम सेवा समिति, नगांव की नई कार्यकारिणी समिति का गठन, अशोक केजड़ीवाल अध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल (जाजोदिया) सचिव और रमेश अजितसरिया कोषाध्यक्ष नियुक्त

थर्ड आई न्यूज

नगांव से डिंपल शर्मा

श्री श्याम सेवा समिति, नगांव की तीसरी कार्यकारिणी समिति (सत्र 2025-2028) का गठन 23 मार्च 2025 को श्री श्याम धाम में ट्रस्ट बोर्ड की सभा में सर्वसम्मति से किया गया। यह नई कार्यकारिणी एक अप्रैल 2025 से प्रभाव में आएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समिति के नए अध्यक्ष के रूप में अशोक केजड़ीवाल, सचिव के रूप में प्रदीप अग्रवाल (जाजोदिया), और कोषाध्यक्ष के रूप में रमेश अजितसरिया का चयन किया गया है। पूरी 25 सदस्यीय कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा एक अप्रैल 2025 को नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।

नव-नियुक्त सचिव प्रदीप अग्रवाल (जाजोदिया) ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य श्री श्याम धाम में आवश्यक सुधार कार्यों पर विशेष ध्यान देना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व की भांति सभी सदस्यों की एकजुटता से मंदिर के विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सफेद संगमरमर से निर्मित श्री श्याम मंदिर के दर्शन हेतु विशेष अवसरों पर देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के लोगों ने अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

गौरतलब है कि मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड में कुल 271 सदस्य (समाचार भेजे जाने तक) हैं, जिनके द्वारा हर तीन वर्षों में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों का चयन ट्रस्ट की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *