मातृ दिवस पर राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति की ऑनलाइन प्रतियोगिता, भावनाओं से सराबोर रहा आयोजन
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी। राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति की ओर से मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें माँ और संतान के बीच प्रेम, सम्मान और भावनात्मक रिश्तों को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया गया। प्रतियोगिता को प्रतिभागियों से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला और कार्यक्रम भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का संयोजन सविता अग्रवाल ने सुव्यवस्थित ढंग से किया, जबकि खुशबू मोर एवं पिंकी जैन ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। प्रतियोगिता में कुल 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
निर्णायक की भूमिका प्रेमलता सिंघानिया ने निभाई। रील प्रतियोगिता में बबीता काबरा को प्रथम, पूजा बाहेती को द्वितीय तथा सीमा बोथरा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार कविता अग्रवाल, रेखा माहेश्वरी और दीपिका अग्रवाल को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन महानगर स्थित विंटेज रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीमा सोनी एवं दिसपुर महिला कॉलेज की प्राध्यापिका सुनीता अग्रवाल उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा सारिका अग्रवाल ने अपनी माता के प्रति भावनाएं व्यक्त करते हुए एक मार्मिक कविता प्रस्तुत की, जिसे सभी ने सराहा। वहीं कोषाध्यक्ष पिंकी बैंगानी ने अपनी पुत्री के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिए।
समारोह में सलाहकार संगीता बड़जातिया, उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सरोज काकड़ा, मधु अग्रवाल, ममता शर्मा, संतोष धानुका एवं सीमा बोथरा सहित समिति की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन मातृशक्ति के सम्मान और आपसी स्नेह के भाव के साथ हुआ।

