लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने केंद्रीय कारागार को भेंट किए 25 सीलिंग फैन

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी । सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने शनिवार, 20 जून को केंद्रीय कारागार, गुवाहाटी में बंदियों की सुविधा हेतु 25 सीलिंग फैन भेंट किए।
यह सेवा परियोजना कार्यक्रम के चेयरपर्सन लायन लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

फैन वितरण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कारागार के अधीक्षक पी. के. हजारिका तथा जेलर (आई/सी) हरखजीत भराली उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब की ओर से दोनों अधिकारियों को असम की पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान गामोसा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन प्रमोद हरलालका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन रवि हरलालका, नवनिर्वाचित सचिव लायन अजय मोर, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष लायन मीनाक्षी माथुर सहित लायन प्रह्लाद अग्रवाल, लायन शीतल खेमका, लायन विजय शर्मा, एवं लायन प्रमोद डिडवानिया उपस्थित थे।

आज के इस सेवा प्रकल्प में मध्य गुवाहाटी के विधायक विजय गुप्ता के सुपुत्र संजय गुप्ता की उपस्थिति विशेष रही। केंद्रीय कारागार के अधीक्षक पी के हजारिका ने क्लब के इस निस्वार्थ सेवाकार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए क्लब के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन रवि हरलालका ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय है और भविष्य में भी क्लब द्वारा जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलीया ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन प्रमोद हरलालका ने सभी पदाधिकारीओ एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *