जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स की स्वच्छता व युवा नेतृत्व पहल

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 10 सितंबर 2026: “जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स” ने जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न पहलें आयोजित कीं।

इस क्रम में 9 सितंबर को सत्रापारा आइडियल हाई स्कूल में छात्राओं के लिए नवनिर्मित शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन जेसीआई नेशनल प्रेसिडेंट आरपीपी भरत एन. आचार्य ने किया। इस अवसर पर जोन प्रेसिडेंट सुमित पोद्दार, जोन वाइस प्रेसिडेंट पारस सराफ, माणवी एवं प्रिया तिवारी, जोन कोऑर्डिनेटर रेणु अग्रवाल, प्रोटोकॉल ऑफिसर राहुल वर्मा तथा एनपी इंटर्न सीमा भौवाल उपस्थित रहे।

यह परियोजना जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स की प्रेसिडेंट सुनीधि अग्रवाल के नेतृत्व में सेक्रेटरी रेणु शर्मा एवं ट्रेजरर मौसमी अग्रवाल के सहयोग से पूरी हुई। परियोजना का पूर्ण प्रायोजन पूनम मुरारका ने किया, जबकि विद्यालय के प्रिंसिपल सुरेश्वर डेका ने इसके सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

सस्टेनेबल शिपिंग डे के तहत विद्यार्थियों एवं स्टाफ के बीच 200 स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें वितरित की गईं, जिससे पुनः उपयोग को प्रोत्साहन देने और एकल-उपयोग प्लास्टिक को कम करने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के बीच बिस्किट एवं जूस भी वितरित किए गए।

यूथ लीडरशिप एंड वॉइस डे के अंतर्गत आर्य स्कूल एंड कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। मनीष जैन ने सत्र का संचालन करते हुए विद्यार्थियों को नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं प्रभावी संवाद कौशल के लिए प्रेरित किया।

क्लब द्वारा ह्यूमैनिटी एवं डिजिटल आउटरीच डे के अंतर्गत भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे सामुदायिक सेवा एवं डिजिटल सहभागिता को और मजबूत किया जा सके।

इन पहलों के माध्यम से जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में सार्थक सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *