बच्चों में अनुशासन और सकारात्मक संस्कार विकसित करने पर जागरूकता सत्र
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर और लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी लाइफ के संयुक्त तत्वावधान में उदालबाकरा स्थित विवेकानंद कल्याण केंद्र जातीय शिक्षा निकेतन परिसर में बच्चों में अनुशासन एवं सकारात्मक संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका एवं लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की सचिव लायन मीनाक्षी माथुर ने बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों, क्लब सदस्यों एवं विद्यार्थियों को अच्छी आदतों, आत्मनियंत्रण, सकारात्मक सोच तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के प्रभावी तरीकों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में दोनों क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। लायन रवि हरलालका, लायन आदित्य अग्रवाल, लायन अजय कुमार मोर, लायन आनंद श्रीवास्तव, लायन मीनाक्षी माथुर एवं लायन स्मिता मंडल सहित दोनों क्लबों के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य पदाधिकारियों का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि कार्यक्रम के समापन के बाद विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के बीच खाद्य सामग्री एवं नमकीन आदि का वितरण किया गया।

