चतुर्दशी पर तपस्वियों का सम्मान, त्याग और संयम की हुई अनुमोदना
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा, गुवाहाटी शाखा की ओर से चतुर्दशी के पावन अवसर पर आठगांव चेतालय में विराजमान विभिन्न तपस्वियों एवं व्रतधारियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दशलक्षण एवं सोलहकारण व्रत करने वाले सभी व्रतियों और तपस्वियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा भेंट प्रदान कर सम्मान…

