Month: September 2026
‘जीविका’ से चार जरूरतमंद महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, नव्या लेडीज क्लब ने दिए चार पहिया ठेले, विधायक विजय गुप्ता ने किया प्रकल्प का उद्घाटन
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 16 सितंबर। महानगर की सामाजिक संस्था नव्या लेडीज क्लब ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपने ‘जीविका’ प्रकल्प के तहत चार जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया है। क्लब की ओर से चारों महिलाओं को एक-एक आकर्षक चार पहिया ठेला दिया गया, जिनके माध्यम से वे चाय, पकौड़ी, पूरी-सब्जी,…
रवींद्रनाथ ठाकुर विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस सप्ताह का भव्य समापन, वाल मैगज़ीन ‘ज्ञानदा’ और ई-पत्रिका ‘शब्दायान’ का हुआ विमोचन
थर्ड आई न्यूज होजाई से रमेश मुन्दडा रवींद्रनाथ ठाकुर विश्वविद्यालय, होजाई में 8 से 14 सितंबर तक आयोजित ‘हिंदी दिवस सप्ताह’ का भव्य समापन 14 सितंबर को विश्वविद्यालय के भारत तीर्थ भवन में हुआ। समारोह में हिंदी भाषा के महत्व, साहित्य और सांस्कृतिक विविधता को रेखांकित करने के साथ विश्वविद्यालय की वाल मैगज़ीन ‘ज्ञानदा’ तथा…
सेवा भारती गुवाहाटी की नई कार्यकारिणी का गठन, पंकज जालान अध्यक्ष व प्रदीप नाहटा बने मंत्री
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 15 सितंबर। सेवा भारती, पूर्वांचल, केशव धाम, के.बी. रोड, पलटन बाजार, गुवाहाटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वोत्तर क्षेत्र के क्षेत्र सह सेवा प्रमुख सुरेन्द्र तालखेड़कर के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों का अंतिम निर्धारण किया गया।…
पारीक महिला परिषद ने इंजीनियर प्रतिभाओं का किया सम्मान, समाज की उपलब्धियों को गौरव से जोड़ते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा और सफलता के लिए प्रेरित करने की अनूठी पहल
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 15 सितंबर । पारीक महिला परिषद, गुवाहाटी द्वारा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “समाज का गौरव – हमारी शान, ज्ञान की ज्योति – पारीक की पहचान” प्रकल्प के अंतर्गत इंजीनियर्स डे पर समाज की होनहार इंजीनियर प्रतिभाओं सलोनी पारीक, प्रतीक पारीक, अभिलाष पारीक, निकिता…
पूर्वोत्तर के डिजिटल क्रिएटर्स को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, नॉर्थईस्ट क्रिएटर्स अवॉर्ड 1.0 की घोषणा, आठों राज्यों के कंटेंट क्रिएटर्स होंगे सम्मानित
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी, 15 सितंबर। पूर्वोत्तर भारत के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘नॉर्थईस्ट क्रिएटर्स अवॉर्ड 1.0’ की घोषणा सोमवार को गुवाहाटी प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में की गई। गुवाहाटी स्थित आयोजन एवं व्यवसायिक संस्था सिद्धविन इंक….
चाबीपुल में बाबा रामदेव का 674वां जन्मोत्सव 20 सितंबर को
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी। चाबीपुल बाल्मीकि समाज सेवा कमेटी एवं बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज का 674वां जन्मोत्सव 20 सितंबर 2026 को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 20 सितंबर को नवमी जागरण तथा 21 सितंबर को दशमी धोक का आयोजन होगा। राजस्थान…
पांडुनाथ देवालय में गणेश चतुर्थी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया ; हवन, महाआरती और नाम-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण
थर्ड आई न्यूज़ गुवाहाटी । पांडु पोर्ट क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक श्री पांडुनाथ देवालय में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। छह गणेश प्रतिमाओं के विधिवत अभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। इसके बाद प्रतिमाओं का श्रृंगार, मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना की गई। पूजा के मुख्य यजमान प्रभु पोद्दार एवं…
जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स ने उत्साहपूर्वक मनाया जेसीआई सप्ताह
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 14 सितंबर। जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स की ओर से जेसीआई सप्ताह के तहत सामुदायिक सम्मान, सदस्यता विस्तार, व्यावसायिक नेटवर्किंग और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। सप्ताह के अंतर्गत आयोजित ‘हीरोज एंड साइलेंट स्टार्स सम्मान दिवस’ के अवसर पर संगठन की टीम ने…
होजाई में गोरखा महिला समाज ने धूमधाम से मनाया तीज पर्व
थर्ड आई न्यूज होजाई से रमेश मुंदड़ा होजाई, 14 सितंबर। वृहत्तर होजाई क्षेत्र में रहने वाली नेपाली भाषी गोरखा महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ पवित्र तीज एवं हरितालिका पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की मंगलकामना के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं व्रत किए। तीज पर्व…

