नव्या लेडीज क्लब के रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्त संग्रह, बी. बरुआ कैंसर अस्पताल में आयोजित शिविर में सदस्यों ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी। नव्या लेडीज क्लब की ओर से बी. बरुआ कैंसर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कविता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में क्लब की सदस्याओं एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 18 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
क्लब की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर के जरिए मानव सेवा के साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।
आयोजन में सचिव रुपाली हिमतसिंगका, कोषाध्यक्ष मनीषा मोदी के साथ कविता शर्मा, पिंकी सिंघल, निवा सराफ और पूजा अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। क्लब की सदस्याओं ने रक्तदान कर अन्य लोगों को भी इस सेवा कार्य से जुड़ने का संदेश दिया।
नव्या लेडीज क्लब ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए बी. बरुआ कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से कहा गया कि मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।

