लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की जनसेवा पहल, 197 विद्यार्थियों की नेत्र जांच और 250 लोगों को भोजन वितरण
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी: लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए कुमारपाड़ा स्थित ऑकलैंड इंग्लिश हाई स्कूल में नेत्र जांच शिविर एवं अन्न सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। क्लब के अध्यक्ष लायन रवि हरलालका के नेतृत्व में आयोजित इन सेवा गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और जरूरतमंद लोगों की भोजन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया गया।
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर आयोजित नेत्र जांच शिविर में छत्रीबाड़ी स्थित लायंस आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने कुल 197 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान लगभग 43 विद्यार्थियों में नेत्र संबंधी लक्षण पाए गए। विशेषज्ञों ने इन विद्यार्थियों को आगे की जांच एवं आवश्यक परामर्श के लिए लायंस आई हॉस्पिटल जाने की सलाह दी। इस नेत्र जांच शिविर की परियोजना अध्यक्ष लायन ज्योति अग्रवाल थीं।
वहीं, जिला 322 जी के अन्न सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्लब की ‘फीड द हंगर’ परियोजना के तहत 250 लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस अन्न सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व लायन प्रेम अग्रवाल ने किया, जबकि क्लब की सम्मानित सदस्य लायन बबीता चौधरी ने कार्यक्रम का प्रायोजन किया।
इन दोनों सेवा कार्यों को सफल बनाने में क्लब के सचिव लायन अजय कुमार मोर, लायन रूपा गग्गड, लायन रीता हरलालका और लायन अशोक अग्रवाल ने सक्रिय योगदान दिया।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। क्लब भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा।

