सेठ सांवरिया सत्संग समिति की बैठक संपन्न, ‘नाई बाई रो मायरो’ और भक्तमाल कथा की तैयारियां तेज
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 13 अप्रैल। महानगर के आठगांव स्थित होटल किरनश्री के सभागार में सेठ सांवरिया सत्संग समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी दीनदयाल सिवोटिया ने की, जबकि संचालन समिति के संस्थापक सुरेंद्र लाठ ने किया।
बैठक में आगामी 24 मई से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले ‘नाई बाई रो मायरो’ एवं ‘भक्तमाल कथा’ के भव्य आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। विशेष आकर्षण के रूप में आयोजन स्थल पर लड्डू गोपाल पार्लर की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए वृंदावन से एक विशेष टीम को आमंत्रित किया गया है। इस पार्लर के माध्यम से श्रद्धालु अपने घरों में स्थापित लड्डू गोपाल का श्रृंगार करा सकेंगे।

सुरेंद्र लाठ ने जानकारी दी कि आठगांव स्थित गौहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य कथावाचक के रूप में गौरव व्यास उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा, जबकि अंतिम दिन सहस्त्रार्चन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर संयोजकों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
स्वागत समिति में दीनदयाल सिवोटिया, डीपी बजाज, नारायण सिंह नरूका, ओपी लोहिया और बाबूलाल मोर को शामिल किया गया है। पंडाल व्यवस्था की जिम्मेदारी रमेश चांडक को सौंपी गई है, जबकि लॉजिस्टिक प्रबंधन राजेश सोनी देखेंगे। महाप्रसाद (अमृत भंडारा) का दायित्व संतोष चौधरी और बलराम चौधरी को दिया गया है।
रोजाना प्रसाद वितरण के लिए सुरेश सोनी, भवन समिति के लिए कन्हैयालाल पृथानी, कलश यात्रा के लिए राधा बाई और संतोष शर्मा, झांकी एवं कलाकार समिति के लिए शंकर बिड़ला और रवि सुरेका को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक एवं प्रचार-प्रसार कार्य विवेक सांगानेरिया संभालेंगे, जबकि सहस्त्रार्चन का दायित्व बसंत तांबी को सौंपा गया है। स्टेज प्रबंधन शंकर बिड़ला और दीपक पोद्दार, मेडिकल सेवा संजय संथोलिया तथा दैनिक पूजा व्यवस्था पंडित प्रकाश शर्मा, नारायण सिंह नरूका और ओपी लोहिया देखेंगे। आरती थाली की जिम्मेदारी सिया शर्मा और रश्मी जैन को दी गई है, जबकि स्वयंसेवक प्रबंधन शारदा केडिया, संतोष शर्मा और सरला काबरा संभालेंगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। अंत में सुरेंद्र लाठ ने बताया कि इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">