राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति ने मनाया बोहाग बिहू, साधारण सभा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी। राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति द्वारा 13 अप्रैल 2026 को महानगर स्थित बर्न आउट रेस्टोरेंट में साधारण सभा एवं बोहाग बिहू उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान समिति के पिछले सत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने वर्षभर सक्रिय रूप से योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के चेयरपर्सन संतोष शर्मा ने भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अध्यक्ष को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी।
बोहाग बिहू के अवसर पर पारंपरिक माहौल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समिति की सदस्याओं ने आकर्षक बिहू नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में असम की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली।
इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजिका सह-सचिव सुनीता वर्मा, उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पिंकी बैंगानी तथा सलाहकार संगीता बडजातीया, गुलाब दुग्गड़, सोनिया, अंजू वर्मा, रेनू दुग्गल, बबीता अग्रवाल, दिव्या कुंडलिया, कनक सेठिया, किरण अग्रवाल, मधु अग्रवाल और खुशबू मोर का विशेष योगदान रहा।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">