alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

आईआईटी गुवाहाटी में मायुमं का रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह; 87 यूनिट रक्त संग्रह

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) गुवाहाटी शाखा ने आईआईटी गुवाहाटी के एनएसएस सेल के सहयोग से न्यू शेक प्रांगण में रक्तदान शिविर आयोजित किया। आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और कुल 87 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

शिविर में 102 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 65 दाताओं को चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त पाया गया। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय रक्त समिति के संयोजक बजरंग सुराना और सह-संयोजक नवीन मालू की पहल और समन्वय इस आयोजन में महत्वपूर्ण रहा।

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से दीपांकर बरुआ के नेतृत्व में टीम ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। उन्होंने बताया कि युवाओं की भागीदारी प्रेरक रही, खासतौर पर यह तथ्य उल्लेखनीय रहा कि लगभग आधे प्रतिभागी पहली बार रक्तदान कर रहे थे और उनमें बड़ी संख्या छात्राओं की थी। मेडिकल टीम ने प्रतिभागियों को न केवल प्रेरित किया, बल्कि रक्तदान के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

आईआईटी गुवाहाटी की ओर से छात्र नीलम ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं मायुमं गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष आकाश शर्मा, रक्तदान समिति के सदस्य मोहित शिकरिया और कार्यकारिणी सदस्य तरुण मोर ने पूरे आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग दिया।

शिविर के समापन पर छात्रों ने आगे भी आईआईटी के विभिन्न विभागों में ऐसे आयोजन जारी रखने की इच्छा जताई, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान से जुड़ सकें।

इस संबंध में जानकारी शाखा मंत्री लखन वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *