नगांव में रंगाली बिहू उत्सव धूमधाम से आयोजित, समाजसेवी बिनोद खेतावत सम्मानित

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

नगांव में नवोदय गोष्ठी और सेनसोवा मटकगांव कलंगपरिया के संयुक्त सहयोग से रंगाली बिहू उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली।

उत्सव के तहत शाम के समय बच्चों के बीच बिहू नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। आसपास के गांवों से आए लोगों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी एवं व्यवसायी बिनोद खेतावत ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रंगाली बिहू असमिया समाज की पहचान, गौरव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इस परंपरा को सहेजने और निरंतर मनाते रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय महतो ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बिनोद खेतावत के सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा समाज सुधार और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बिनोद खेतावत को असमिया परंपरा के प्रतीक फूलाम गामोछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में बिहू उत्सव समिति के अध्यक्ष बकुल बोरो, सचिव ध्रुवज्योति दास और वरिष्ठ पत्रकार कनक हाजरिका भी उपस्थित रहे। कनक हाजरिका ने अपने संबोधन में बिहू के महत्व और इसकी सांस्कृतिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम ने क्षेत्र में सांस्कृतिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *