मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, मातृ दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक 9 मई 2026 को होटल नंदन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ शाखा सचिव सचिन गोयल ने किया। इसके बाद शाखा अध्यक्ष शिव कुमार मौर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।

बैठक में सचिवीय प्रतिवेदन सचिन गोयल तथा कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन अरविंद खेमका द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।

बैठक के दौरान विभिन्न सेवा एवं सामाजिक परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। आगामी अंबुबाची मेला 2026 को लेकर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य शेखर जाजोदिया, संस्थापक अध्यक्ष रितेश खेतर तथा पूर्व अध्यक्ष कमल रांका, राम भट्टड़ एवं हितेश चोपड़ा ने महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर शाखा द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई। समाज में मातृत्व के सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन अलग-अलग रचनात्मक एवं सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

“मदर नेचर” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया, जबकि “वूमेन ऑनर” कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया। “रील फॉर मदर” गतिविधि के तहत शाखा सदस्यों ने अपनी माताओं के साथ भावनात्मक वीडियो और रील बनाकर मातृत्व के प्रति प्रेम व्यक्त किया। वहीं बच्चों ने “थैंक यू माँ” कार्ड बनाकर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

“सर्व विद लव टू मदर” कार्यक्रम के माध्यम से माताओं के प्रति सेवा और सम्मान का संदेश दिया गया। इसके अलावा “हेल्थ फर्स्ट” कार्यक्रम के तहत महेश्वरी भवन में माताओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया।

सात दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला का समापन मातृ दिवस समारोह के साथ हुआ, जिसमें केक कटिंग, मनोरंजक खेलों और पारिवारिक गतिविधियों के माध्यम से सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य मातृत्व के प्रति सम्मान, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

यह जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी प्रतीक अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *