श्रद्धांजलि कानन पार्क में लायंस गौहाटी का योग शिविर

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गौहाटी द्वारा जू रोड स्थित श्रद्धांजलि कानन पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी संजय संथोलिया ने बताया कि अध्यक्ष राजेश हंसारिया के नेतृत्व एवं संयोजक सुनील अग्रवाल की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में प्रातः भ्रमण करने वाले लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सचिव नरेश अग्रवाल ने बताया कि योग शिविर का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर लायंस जिलापल (निर्वाचित) मनोज भजनका, रतन गोयनका, किशन लोहिया, पवन हवेलिया, कोषाध्यक्ष आनंद सराफ, महेश झुरिया, सुरेश परसरामका, रोहित सराफ, मानिक अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *