सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के संस्थापक उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह का निधन, शोक की लहर
नगांव से जयप्रकाश सिंह
जाने-माने समाजसेवी एवं सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के संस्थापक उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह (67) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही नगांव सहित पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व लाउखोवा रोड क्षेत्र में भीषण गर्मी के दौरान उच्च रक्तचाप के कारण वे अचानक गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार पूर्वाह्न उन्होंने अंतिम सांस ली।
शुक्रवार अपराह्न हैबरगांव के गांधी नगर स्थित उनके निवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति, स्थानीय समाज, छठ व्रत समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें गामोसा एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समाजसेवी प्रेम नाहटा की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया गया, जबकि जैन तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष रमेश सुराना ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रामनरेश सिंह अपने पीछे पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विधायक रूपक शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. दुर्लभ चमुवा, पूर्व विधायक गिरिंद्र बरुवा, अखिल असम भोजपुरी युवा छात्र परिषद सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
बाद में उनका अंतिम संस्कार तेलियापट्टी श्मशान घाट में पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न किया गया। गए हैं। उनके निधन पर विधायक रूपक शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. दुर्लभ चमुवा, पूर्व विधायक गिरिंद्र बरुवा, अखिल असम भोजपुरी युवा छात्र परिषद सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
बाद में उनका अंतिम संस्कार तेलियापट्टी श्मशान घाट में पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न किया गया।

