लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की ‘हस्बैंड नाइट’ रही यादगार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा क्लब अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा के नेतृत्व में होटल विश्वरत्न में आयोजित ‘हस्बैंड नाइट’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की महिला सदस्यों ने किया, जबकि इसका प्रभावशाली संचालन लायन सुधा शर्मा ने किया। उनके सहज एवं आकर्षक संचालन ने उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का भरपूर मन मोह लिया।

कार्यक्रम की चेयरपर्सन लायन रचना काबरा के कुशल नेतृत्व तथा क्लब अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा के मार्गदर्शन में आयोजन समिति ने उत्कृष्ट समन्वय और टीम भावना का परिचय दिया। आयोजन को सफल बनाने में लायन शिल्पा पाटनी, लायन रूपा गग्गड़, लायन मीनाक्षी माथुर एवं लायन नीरू काबरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध कलाकार सूफियाना सनत की मनमोहक सूफी संगीत प्रस्तुति से हुआ। उनकी मधुर और भावपूर्ण गायकी ने पूरे सभागार को संगीतमय और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया।

इसके बाद प्रस्तुत हास्य नाट्य ‘कोर्ट प्ले’ ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस प्रस्तुति में लायन रूपा गग्गड़, लायन मंजू जैन, लायन ज्योति अग्रवाल, लायन सुनैना साबू, लायन आशा बुडाकिया एवं लायन सरिता केजरीवाल ने अपने प्रभावशाली अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों की भरपूर सराहना हासिल की।

कार्यक्रम का समापन रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हुआ। डॉ. कविता गग्गड़, बबीता चौधरी, अरुणा छाबड़ा, मोनिका जैन, डॉ. वंदना हेड़ा एवं नीरू काबरा ने अपनी आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया और खूब तालियां बटोरीं।

अंत में क्लब अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा ने सभी प्रायोजकों, आयोजन समिति, कलाकारों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता क्लब की महिला सदस्यों की रचनात्मकता, समर्पण और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने चेयरपर्सन लायन रचना काबरा, आयोजन समिति और सभी कलाकारों के योगदान की विशेष सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, पारिवारिक संबंधों और लायनवाद की सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। मनोरंजन, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भरपूर यह आयोजन सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *