डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने किया सम्मान
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने समाज के दो महत्वपूर्ण वर्ग—चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स—को उनके कार्यस्थलों पर जाकर पारंपरिक असमिया गामोसा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान और समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के वर्ष 2026-27 के नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा क्लब के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (पीडीजी) डॉ. एस.एस. हरलालका के निवास पर जाकर उनका सम्मान करने और आशीर्वाद लेने के साथ हुई। इस दौरान आगामी सेवा परियोजनाओं, सदस्यता विस्तार तथा क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। डॉ. हरलालका ने नई टीम को सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए अपने अनुभव साझा किए।
इसके बाद क्लब के सदस्यों ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश अग्रवाल तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए पुरुषोत्तम गग्गड़, सीए अशोक अग्रवाल, सीए गोविंद पोषणीवाल और सीए नारायण अग्रवाल का सम्मान किया।
क्लब के नवनियुक्त सचिव लायन अजय कुमार मोर ने कहा कि चिकित्सक समाज को स्वस्थ रखने का दायित्व निभाते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही वर्ग राष्ट्र निर्माण में समान रूप से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन प्रमोद हरलालका, लायन अमिता मोर, लायन प्रह्लाद अग्रवाल, नवनियुक्त कोषाध्यक्ष लायन मीनाक्षी माथुर तथा सचिव लायन अजय कुमार मोर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

