नीट में दासवानी क्लासेस का शत-प्रतिशत परिणाम, 21 विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश सुनिश्चित

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के घोषित परिणामों में नगांव के अग्रणी शिक्षण संस्थान दासवानी क्लासेस ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। संस्थान ने इस वर्ष भी अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है।

संस्थान से इस वर्ष मेडिकल शाखा में नामांकित 100 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी सफल रहे। इनमें से 21 विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लगभग सुनिश्चित हो चुका है, जबकि आगामी काउंसलिंग के बाद और अधिक विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन होने की संभावना है।

संस्थान के प्राचार्य प्रांजल कुमार बोरा ने बताया कि नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कक्षाएं, साप्ताहिक मूल्यांकन प्रणाली तथा राजस्थान के कोटा से आए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि लगभग 18 वर्षों से दासवानी क्लासेस विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हुए उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश सुनिश्चित करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में अनन्या राय (588), नासिफ अहमद (557), अनिबान गोहाईं (551), मुस्तारी खातून (549), कावेरी सरकार (546), शामीम आलम (544), अंकुर कलिता (534), संभु मंडल (516), विनीत पुरकायस्थ (511), प्रिया बर्मन (503), हितेश घोष (485), भुवन चंद्र बर्मन (470), आलीउल्लाह शेख (470), जाफिर आदिब आहुवान (461), नील कुमार शर्मा (434), मुस्कान हुसैन (422), सुहाना वाहिद (401), कविता उरांव (398), रूपजिली रंगहांगपी (379), रलिंग रंगपी (370) तथा शर्मिष्ठा रंगपी (315) शामिल हैं।

दासवानी क्लासेस की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। संस्थान की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *