स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त: राहुल ने छात्रों की बताई तीन कैटेगरी तो भाजपा हुई हमलावर, कहा- ये अक्षम्य

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली I लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर जो टिप्पणी की, वह अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को ‘स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त’ जैसी श्रेणियों में बांटने की कोशिश की, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। पात्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों पर गोली चलने का जो आरोप लगाया, वह पूरी तरह झूठा है और तथ्यों पर आधारित नहीं है।

संबित पात्रा ने कहा कि संसद परिसर के भीतर राहुल गांधी खुद को भी ‘इडियट’ नहीं कह सकते और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपनी सच्चाई जानते हैं और देश भी उसे जानता है। पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के मेधावी छात्र अपनी मांगों को लेकर सामने आए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने छात्रों से बातचीत की, समाधान निकाला और इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2014 तक पेपर लीक रोकने, परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करने का मुद्दा लंबित रहा, लेकिन अब सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

भाजपा ने राहुल के कौन से झूठ को किया बेनकाब?

अमित शाह तीस गाड़ी से चलते हैं।
प्रदर्शन के दौरान गोली चलाई गई।
अमित शाह सदन में आने से कांप रहे।
अमित शाह डर के मारे छुपे हुए हैं।
आरएएफ ने छात्राओं के कपड़े फाड़े।
राहुल का माइक ऑफ कर दिया जाता है।

क्या छात्रों पर गोली चलने का दावा झूठा बताया गया?
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में दावा किया कि छात्रों पर गोलियां चलाई गईं। भाजपा ने तथ्यों की जांच के बाद स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि छात्रों पर कोई गोली नहीं चली और राहुल गांधी ने झूठा दावा किया है। पात्रा ने कहा कि बिना तथ्यों के इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है और इससे भ्रम फैलता है।

गृह मंत्री को लेकर राहुल गांधी पर क्या कहा?
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के उस सवाल पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में क्यों मौजूद नहीं थे। पात्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे देश के गृह मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग गृह मंत्री का सम्मान करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री उनकी तरह गुप्त विदेश यात्राओं पर नहीं जाते, बल्कि देश की जिम्मेदारियां निभाते हैं।

‘क्या छात्र आतंकवादी हैं?’ AK-47 विवाद पर BJP पर बरसा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- माफी मांगें PM मोदीस्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त: राहुल ने छात्रों की बताई तीन कैटेगरी तो भाजपा हुई हमलावर, कहा- ये अक्षम्य
Wed, 29 Jul 2026 04:55 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

गूगल में

  • फ़ॉलो करें
    सार
    89252 Followers
    देश
    BJP Hits Back at Rahul Gandhi: लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि छात्रों को ‘स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त’ जैसी श्रेणियों में बांटना अक्षम्य है। उन्होंने छात्रों पर गोली चलने के राहुल गांधी के दावे को भी पूरी तरह झूठा बताया। भाजपा ने राहुल गांधी के किन बयानों पर सबसे कड़ा विरोध जताया? साथ ही ये भी जानेंगे कि संबित पात्रा ने और क्या-क्या कहा?
    विज्ञापन

BJP Hits Back at Rahul Gandhi, Calls His Claim of Firing on Students False, Says He Has No Facts
भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Reactions

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर जो टिप्पणी की, वह अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को ‘स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त’ जैसी श्रेणियों में बांटने की कोशिश की, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। पात्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों पर गोली चलने का जो आरोप लगाया, वह पूरी तरह झूठा है और तथ्यों पर आधारित नहीं है।
विज्ञापन

संबित पात्रा ने कहा कि संसद परिसर के भीतर राहुल गांधी खुद को भी ‘इडियट’ नहीं कह सकते और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपनी सच्चाई जानते हैं हो देश भी उसे जानता है। पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के मेधावी छात्र अपनी मांगों को लेकर सामने आए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने छात्रों से बातचीत की, समाधान निकाला और इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2014 तक पेपर लीक रोकने, परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करने का मुद्दा लंबित रहा, लेकिन अब सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

भाजपा ने राहुल के कौन से झूठ को किय बेनकाब?
अमित शाह तीस गाड़ी से चलते हैं।
प्रदर्शन के दौरान गोली चलाई गई।
अमित शाह सदन में आने से कांप रहे।
अमित शाह डर के मारे छुपे हुए हैं।
आरएएफ ने छात्राओं के कपड़े फाड़े।
राहुल का माइक ऑफ कर दिया जाता है।
क्या छात्रों पर गोली चलने का दावा झूठा बताया गया?
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में दावा किया कि छात्रों पर गोलियां चलाई गईं। भाजपा ने तथ्यों की जांच के बाद स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि छात्रों पर कोई गोली नहीं चली और राहुल गांधी ने झूठा दावा किया है। पात्रा ने कहा कि बिना तथ्यों के इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है और इससे भ्रम फैलता है।
विज्ञापन

गृह मंत्री को लेकर राहुल गांधी पर क्या कहा?
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के उस सवाल पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में क्यों मौजूद नहीं थे। पात्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे देश के गृह मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग गृह मंत्री का सम्मान करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री उनकी तरह गुप्त विदेश यात्राओं पर नहीं जाते, बल्कि देश की जिम्मेदारियां निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *