बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का रविवार को दौरा करेंगे मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी, पवन गोयनका के नेतृत्व में टीयोक, आमगुड़ी, शिवसागर, नाजिरा, गेलेकी और शिमलगुड़ी में राहत कार्यों का लेंगे जायजा

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 8 अगस्त। असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने के लिए पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका के नेतृत्व में राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार, 9 अगस्त को ऊपरी असम के विभिन्न इलाकों का दौरा करेगा। दौरे की शुरुआत सुबह 9 बजे जोरहाट से होगी।

प्रतिनिधिमंडल पहले चरण में मंडल ‘ए’ और ‘बी’ के अंतर्गत आने वाले टीयोक और आमगुड़ी शाखा क्षेत्रों में पहुंचेगा। इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने के साथ सम्मेलन की स्थानीय शाखाओं द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया जाएगा।

दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. महेश जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) विनोद लोहिया, प्रांतीय महामंत्री रमेश चांडक, मंडल ‘डी’ के मंडलीय उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया, धुबड़ी शाखाध्यक्ष अनुपचंद सेठिया, मंडल ‘बी’ के मंडलीय उपाध्यक्ष अनिल केजरीवाल, पूर्व मंडलीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सहायक मंत्री नागर रतावा, जोरहाट शाखाध्यक्ष बाबूलाल हरलालका, सचिव कन्हैयालाल सांखला, मंडल ‘ए’ के मंडलीय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सहायक मंत्री पवन मोर तथा कार्यकारिणी सदस्य अनिल पोद्दार शामिल रहेंगे।

दौरे के दूसरे चरण में प्रतिनिधिमंडल शिवसागर, नाजिरा, गेलेकी और शिमलगुड़ी शाखा क्षेत्रों में पहुंचेगा। यहां प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रूपचंद करनानी, शिवसागर शाखाध्यक्ष प्रदीप खेमका, संयुक्त सचिव पायल अग्रवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेश बरेलिया भी प्रतिनिधिमंडल के साथ जुड़ेंगे।

इस दौरान पदाधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के साथ स्थानीय शाखाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों की जानकारी लेंगे। प्रभावित परिवारों तक सम्मेलन की ओर से भेजी गई राहत एवं पुनर्वास सामग्री के वितरण की भी समीक्षा की जाएगी।

सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा अस्वस्थता के कारण इस दौरे में शामिल नहीं हो पाएंगे। सम्मेलन की ओर से बताया गया कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे में शामिल होना चाहते थे, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यात्रा संभव नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *